झारखण्ड में पूर्व मंत्री पर नक्सलियों का हमला, 3 घायल
राज्य के पुलिस प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस को बताया, " राजद नेता सिंह पर नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया जब वे चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। नक्सलियों द्वारा बिछायी गई बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से दो सुरक्षाकर्मी और चालक घायल हो गए। सिंह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।"
रांची से 140 किलोमीटर दूर ओरैया गांव के समीप यह घटना उस वक्त हुई जब गिरीनाथ सिंह का काफिला गुजर रहा था। बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में उनके काफिले का एक वाहन आ गया।
गौरतलब है कि सिंह राज्य की गढ़वा विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications