हेडली व राणा मामले में शिकागो स्थित महावाणिज्य दूतावास से रिपोर्ट तलब
विदेश सचिव निरुपमा राव ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने महावाणिज्य दूत से इस संबंध में वास्तविक रिपोर्ट मांगी है।"
शिकागो महावाणिज्य दूतावास ने हेडली और राणा को भारत यात्रा के लिए वीसा जारी किया था। दोनों ने वर्ष 2006 से 2008 के दौरान भारत के कई शहरों की यात्रा की थी।
मुंबई हमले में हेडली और राणा की भूमिका की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) वर्तमान में उनको जारी किए गए वीसा आवेदनों की जांच कर रही है।
निरुपमा राव ने कहा कि इस मामले की जांच में भारत को अमेरिका सरकार से बहुत ही अच्छा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि वे हमें हर स्तर पर सहयोग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications