जलवायु शिखर सम्मेलन : समझौते का नया मसौदा पेश होने की संभावना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह प्रस्ताव ऐसे समय में आने वाला है, जब चीनी प्रतिनिधिमंडल ने पारदर्शिता के अभाव की शिकायत की है और प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटे-से द्वीपीय देश, तवालू ने बातचीत में प्रगति के अभाव का आरोप लगाया है। ग्लोबल वार्मिग के कारण समुद्र के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते तवालू के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
आयोजकों ने मीडिया में आई उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि सम्मेलन की अध्यक्ष कोन्नी हेडेगार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications