झारखण्ड में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

राज्य में शुक्रवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान में 3,393,172 मतदाता 290 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

गौरतलब है कि पांचवें और अंतिम चरण के तहत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए लगभग 75,000 सुरक्षाबलों और छह हेलीकॉप्टरों को निगरानी के लिए लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण के अंतर्गत जिन मुख्य उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा उनमें पूर्व मंत्री कमलेश सिंह और भानु प्रताप शाही तथा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा शामिल हैं।

राज्य की जिन 16 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा उनमें चतरा, लातेहार, सिमरिया, पांकी, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, गढ़वा, भवनाथपुर, मनिका, चाईबासा, बरकठा, जगन्नाथपुर, सारइकेला, खरसावान और डॉल्टनगंज शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+