झारखण्ड चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे अधिकारी
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा गया है, "झारखण्ड में अंतिम चरण के मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए चुनाव आयोग ने उप चुनाव आयुक्त जे. पी. प्रकाश को आज (बुधवार) पटना भेजा है।"
वक्तव्य में आगे कहा गया है, "अपनी यात्रा के दौरान वह राज्य के उच्च प्रशासन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से झारखण्ड के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र स्थापित करने पर विचार-विमर्श करेंगे।"
झारखण्ड में अंतिम चरण का मतदान 18 दिसम्बर को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications