बिहार में महिला ने 2 बच्चों सहित आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार मगंलवार की देर रात ढ़ेकवाहा गांव निवासी 28 वर्षीय रानी देवी ने अपने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि रानी के पति दिलीप ठाकुर ने भी करीब आठ महीने पूर्व आत्महत्या कर ली थी।
इस्लामपुर थाना के प्रभारी शशिभूषण सिंह ने बुधवार को बताया, " मृतक दोनों बच्चों में से एक की उम्र करीब सात वर्ष और दूसरे की चार वर्ष है। आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगता है कि आर्थक तंगी के कारण आत्महत्या की गई।" थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications