कोपेनहेगन में 170 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार (लीड-1)
इस बीच सम्मेलन में हिस्सा ले रहे लगभग 200 देशों के वार्ताकारों ने बातचीत के रास्ते में पैदा हुए गतिरोध को दूर करने की इच्छा जाहिर की है।
'क्लाइमेट जस्टिस एक्शन' नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनकी कोशिश उच्च सुरक्षित बेला सेंटर में घुसने की थी। इसी सेंटर में बैठक चल रही है।
करीब 50 प्रदर्शनकारियों को एक शॉपिंग सेंटर के करीब से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य एक रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किए गए। स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने इकट्ठा होने के केंद्र के रूप में चुना था।
प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले ही बेला सेंटर परिसर के चारों ओर कंक्रीट के अवरोधक खड़े कर दिए थे।
मंगलवार को पुलिस ने कई साइकिलों और व्यवधान उत्पन्न करने वाली चीजों को जब्त किया था।
डेनमार्क की पुलिस सप्ताहांत में होने वाले उस विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंतित है, जिसमें 1,200 से अधिक प्रदर्शनकारी हिस्सा लेने वाले हैं।
सम्मेलन स्थल के अंदर विभिन्न देशों के पर्यावरण मंत्री ग्लोबल वार्मिग पर लगाम लगाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, जब दुनियाभर के नेता किसी एक समझौते को मूर्त रूप देंगे। इस बीच सम्मेलन की अध्यक्ष कोन्नी हेडेगार्ड और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने वार्ताकारों से अपनी शर्तो के साथ थोड़ा समझौता करने की अपील की है, जबकि इस बात को लेकर चिंताएं बलवती हैं कि बातचीत विफलता की ओर अग्रसर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications