असम में स्वाइन फ्लू की चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जीएमसीएच के चिकित्सक राजीव राय बरुआ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें बुधवार को जांच के दौरान स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
मंगलवार को भी एक कॉलेज की छात्रा में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को जीएमसीएच में रखा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (पूर्वोत्तर)के पार्थाज्योति गोगोई ने आईएएनएस को बताया,"सर्दियों में स्वाइन फ्लू के फैलने के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications