देश के बाहर खुल सकती हैं आईआईटी की शाखाएं: सिब्बल
सिब्बल ने यहां कहा, "सरकार आईआईटी द्वारा देश के बाहर शाखाएं खोलने के विरोध में नहीं है।"
मंत्रालय ने पहले कहा था कि प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान इस समय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं और उन्हें पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने के लिए पहले ही अपनी क्षमताओं में 54 प्रतिशत की वृद्धि करनी है इसलिए विदेशों में शाखाएं खोलना अभी संभव नहीं हो सकेगा।
सिब्बल ने यहां सिंगापुर सम्मेलन में कहा कि भारत और सिंगापुर दोनों को भारत में 14 आधुनिक विश्वविद्यालय खोलने के लिए सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा, "कुशलता की भारी कमी को दूर करने के लिए भारत को आधुनिक विश्वविद्यालय खोलने की आवश्यकता है और सिंगापुर इस क्षेत्र में सबसे अच्छा सहयोगी देश हो सकता है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications