कैट से वंचित छात्रों के लिए होगी पुनर्परीक्षा
आईआईएम-अहमदाबाद के निदेशक समीर बरुआ ने कहा, "कैट में शामिल नहीं हो पाए छात्रों के लिए हम जनवरी के मध्य में पुनर्परीक्षा का आयोजन करेंगे।"
दिल्ली में उच्च शिक्षा सचिव विभा पुरी दास के साथ बैठक के बाद आईआईएम-बेंगलुरू के निदेशक पंकज चंद्रा ने कहा, "हम मानते हैं कि हम भविष्य में ऑन लाइन परीक्षा की ओर बढ़ेंगे..और यही एकमात्र रास्ता है।"
इस साल पहली बार कैट का आयोजन ऑनलाइन किया गया था, जिसमें तकनीकी व व्यवस्थागत गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा नहीं ले सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications