इंदौर के चिड़ियाघर में 'अकबर' की मौत
चिड़ियाघर के चिकित्सक देवेंद्र पोरवाल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "अकबर नामक यह शेर अपनी निर्धारित आयु को पार कर चुका था और आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। शेर की औसत आयु 15 से 17 वर्ष के बीच होती है जबकि अकबर 22 वर्ष का हो चुका था।"
पशु चिकित्सा महाविद्यालय महू के चिकित्सक वी. के. गर्ग के नेतृत्व में पांच चिकित्सकों के दल ने अकबर के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications