आतंकी ने लड़की की गोली मारकर हत्या की (लीड-1)

लड़की की बहन और उसके पिता ने बुधवार को बताया कि यह घटना यहां से 50 किलोमीटर दूर शोपियां जिले के केलर गांव में हुई। एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और परिवार के सदस्यों के नाम पूछने लगा।

पीड़िता के पिता ने कहा कि जब शिराजा अख्तर ने अपना नाम बताया तो उस व्यक्ति ने एक रिवाल्वर निकाला और बगैर कुछ बोले उस पर गोलियां दाग दी। उसके बाद हत्यारा वहां से भाग गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "गोली शिराजा के सिर में लगी और उसे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।"

उन्होंने कहा, "पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और हमलावरों की गांव में तलाश शुरू कर दी।"

अब तक किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना को शोपियां मामले में सीबीआई रिपोर्ट के खिलाफ हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन के चंद घंटे बाद अंजाम दिया गया।

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अख्तर की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है।

अब्दुल्ला ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं को बताया, "आतंकी मानवाधिकार के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते। वे हमेशा मानवाधिकारों का हनन करते हैं और जिसे चाहते हैं उसकी हत्या कर देते हैं। हमें इस क्रूर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिले।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+