नक्सलवाद का खात्मा चाहते हैं बस्तर के अनाथ छात्र
बच्चों के इस समूह में शामिल राजेंद्र कुमार ने दिल्ली जाने से पहले संवाददाताओं से कहा, "नक्सलियों ने मेरे माता-पिता की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। यहां से नक्सलियों को समाप्त किया जाना चाहिए।"
गौरतलब है कि ये बच्चे रायपुर से 380 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा में अनाथ बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्कूल आस्था गुरुकुल के छात्र हैं। ये छात्र एक सप्ताह के लिए शिक्षण कार्यक्रम के तहत दिल्ली जा रहे हैं जहां वे राष्ट्रपति सहित कई अति विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक रमेश चांद ने कहा, " सीआरपीएफ ने गुरुकुल स्कूल के 50 अनाथ छात्रों के लिए सप्ताहभर के लिए शिक्षण यात्रा की व्यवस्था की गई है। इस दौरान छात्र संसद भवन सहित राजधानी के धार्मिक ओर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications