मुंबई आतंकी हमलों के मुकदमे का प्रथम चरण समाप्त
अभियोजन पक्ष द्वारा इस मामले में आखिरी दो गवाहों को अदालत में पेश किया गया जिसके बयान दर्ज कर लिए गए। इसके साथ ही मुकदमे का पहला चरण संपन्न हो गया।
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि इस मामले के मुख्य अभियुक्त पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के बयान विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहिलयानी के समक्ष शुक्रवार को दर्ज किए जाएंगे।
26/11 नवंबर के मुकदमे की सुनवाई गत अप्रैल में शुरू हुई थी और अब तक अभियोजन पक्ष 600 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज करा चुका है।
गत वर्ष 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने 174 लोगों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications