जून 2011 से काम करने लगेगी भटिंडा रिफाइनरी: बादल
बादल ने यहां मीडिया से कहा, "हमें सूचित किया गया है कि परियोजना 54 प्रतिशत तक पूरी हो गई है और रिफाइनरी जून 2011 से काम करने लगेगी।"
यह रिफाइनरी हिंदुस्तान 'पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड' (एचपीसीएल) और 'मित्तल एनर्जी लिमिटेड' (एमईएल) का संयुक्त उपक्रम है।
बादल ने कहा कि 18,919 करोड़ की परियोजना पर 6,400 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं जबकि 9,100 करोड़ रुपये की मशीनें और अन्य उपकरण मंगाए गए हैं।
बादल ने कहा कि यह परियोजना अप्रैल 2011 तक तय समय से पहले ही पूरी हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications