जसवंत सिंह ने पीएसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

जसवंत सिंह के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "सिंह ने आज (बुधवार) अपना इस्तीफा दे दिया और यह 31 दिसंबर से प्रभावी होगा।"

पूर्व रक्षा मंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि सिंह सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की घोषणा करना चाहते थे लेकिन पीएसी के सदस्यों ने इसका खुलासा पहले ही कर दिया।

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में किताब लिखने के कारण अगस्त में भाजपा से निष्कासित सिंह से पार्टी ने पीएसी का अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा था, लेकिन सिंह ने इस्तीफे से इंकार कर दिया था।

सिंह के विरोध में पीएसी में भाजपा के सदस्य इसकी बैठक का बहिष्कार करते आ रहे थे।

भाजपा ने नैतिकता का वास्ता देकर सिंह से पीएसी का अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+