रूसी नागरिकों के साथ आपराधिक घटनाएं चिंताजनक : महावाणिज्य दूत
14 दिसंबर को लिखे इस पत्र में कहा गया है कि गोवा में महिलाओं के साथ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और वाणिज्य दूतावास अपने नागरिकों से यह कहना चाह रही है कि गोवा में रात 10 बजे के बाद बाहर न निकला जाए।
मुंबई स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत अलेक्जेंडर मैनटिस्की ने कहा है, "गोवा की उन घटनाओं ने, जिनमें रूसी नागरिक अपराध के शिकार हुए हैं, हमारे देश में गंभीर सार्वजनिक चिंता पैदा कर दी है। गोवा में सुरक्षा की खराब स्थिति के कारण वहां विदेशी पर्यटक अपराध के शिकार बन रहे हैं।"
यह पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय में मंगलवार को पहुंचा है। पत्र में लिखा गया है, "गोवा के आपराधिक हालात को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। जैसा कि आपको पता है आपके राज्य में रूसी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन यहीं पर महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।"
एक स्थानीय राजनीतिज्ञ जॉन फर्नाडीज द्वारा दो दिसंबर को आधी रात के बाद एक 25 वर्षीय रूसी महिला के साथ किए गए कथित बलात्कार के वाकये का जिक्र करते हुए मैनटिस्की ने कहा है, "यदि आप मानते हैं कि रात 10 बजे के बाद बाहर न निकलने से हमारे नागरिकों की सुरक्षा में मदद होगी, तो हमें अपने नागरिकों को ऐसा करने के लिए सूचित करने में खुशी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications