प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय संगीत की परंपरा कायम रखने के प्रयासों को सराहा
जब अमजद अली खान ने अमान अली खान और अयान अली खान की लिखी और हार्पर कोलिंस द्वारा प्रकाशित पुस्तक '50 मेस्ट्रोज 50 रिकॉर्डिंग्स: द बेस्ट ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक' संसद भवन में प्रधानमंत्री को भेंट की, तब प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय संगीत के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यह किताब बहुत सही समय पर आई है और उन्होंने संगीत और संगीतकारों के बीच बड़े हुए दोनों भाइयों के भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान लोगों को श्रद्धांजलि देने के प्रयासों की तारीफ की।
इससे पहले 21 दिसम्बर को विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर इस किताब का औपचारिक लोकार्पण कर चुके हैं।
पुस्तक में पिछले 100 वर्षो के 50 महान संगीतकारों को शामिल किया गया है। इनमें बेगम अख्तर से लेकर भीमसेन जोशी, इनायत खान से लेकर रवि शंकर, बिस्मिल्लाह खान से लेकर शिव कुमार शर्मा, सीमानगुडी अयेर से लेकर एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी तक शामिल हैं।
अमान और अयान अली खान ने अपने पिता की जीवनी 'अब्बा: गॉड्स ग्रेटेस्ट गिफ्ट टू अस' भी लिखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications