फिल्म अभिनेता चिरंजीवी के बेटे की फिल्म का प्रदर्शन बाधित

चिरंजीवी द्वारा अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार के रूख का विरोध करने के बाद टीआरएस और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुपस्टार अभिनेता के बेटे रामचरण तेजा की फिल्म 'मगाधीरा' और अलु अर्जुन की फिल्म 'आर्या 2' का प्रदर्शन बाधित कर दिया।

गौरतलब है कि अलु अर्जुन प्रजा राज्यम पार्टी के महासचिव और फिल्म निर्माता अलु अरविंद के बेटे हैं।

टीआरएस और अन्य समूहों के समर्थकों ने करीमनगर, महबूबनगर और अन्य जिलों में फिल्म के पोस्टरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीमनगर जिले के मेतपल्ली में समर्थकों ने फिल्म की रील में आग लगा दी और वहां के सिनेमाघर में चिरंजीवी और उनके बेटे की किसी फिल्म को न चलाने की चेतावनी दी।

गौरतलब है कि अलग राज्य तेलंगाना के मुद्दे पर चिरंजीवी द्वारा 'एकीकृत आंध्र' का समर्थन किए जाने के बाद समर्थकों ने यह प्रदर्शन शुरू किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+