जनसंख्या में चीन को वर्ष 2025 तक पीछे छोड़ देगा भारत

करीब 227 देशों की जनगणना के अनुमानों के आधार पर ब्यूरो ने कहा कि भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 1.4 प्रतिशत है, जो चीन की तुलना में तीन गुना अधिक है।

भारत में एक महिला के पूरे जीवन में बच्चे पैदा करने की औसत दर 2.7 है जो धीरे-धीरे कम हो रही है। चीन में 1990 के दशक में यह दर 2.2, 1995 में 1.8 और 2000 से 1.6 है। अमेरिका में प्रति महिला बच्चों को जन्म देने की दर दो से अधिक है।

ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2025 तक भारत की जनसंख्या 1.396 अरब और चीन की 1.395 अरब होगी। उस समय तक रूस और जापान के दुनिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 देशों की सूची से बाहर होने की संभावना है। इथोपिया और मेक्सिको इस सूची में शामिल होने वाले नए देश होंगे।

ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2009 में 10 सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची निम्नलिखित है:

1. चीन-1,323,591,583

2.भारत-1,156,897,766

3.अमेरिका-307,212,123

4.इंडोनेशिया-240,271,522

5.ब्राजील-198,739,269

6.पाकिस्तान-174,578,558

7.बांग्लादेश-156,050,883

8.नाइजीरिया-149,229,090

9.रूस-140,041,247

10.जापान-127,078,679

वर्ष 2025 तक सर्वाधिक जनसंख्या वाले शीर्ष 10 देशों की सूची:

1. भारत-1,396,046,308

2.चीन-1,394,638,699

3.अमेरिका-357,451,620

4.इंडोनेशिया-278,502,882

5.ब्राजील-231,886,946

6.पाकिस्तान-217,926,995

7.नाइजीरिया-197,222,936

8.बांग्लादेश-192,976,328

9.इथोपिया-140,139,507

10.मेक्सिको-130,198,692

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+