कोयले से लदी मालगाड़ी की बोगियों में आग लगी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर स्थित टुंडला रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल से आकर खड़ी कोयले से लदी एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। मालगाड़ी पानीपत जा रही थी।
टुंडला के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी ए. के. दीक्षित ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि जैसे ही कोयले से भरी बोगियों में आग लगी, तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद चार दमकल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा कि अगर समय पर दमकलें मौके पर नहीं पहुंचतीं तो आग ज्यादा भयंकर रूप ले लेती और एक बड़ा हादसा हो सकता था।
सिंह ने कहा कि आग किन कारणों से लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications