प्रदर्शनकारी जलवायु वार्ता स्थल की ओर कूच करने को तैयार

क्लाइमेट जस्टिस एक्शन नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे सम्मेलन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। कार्यकर्ताओंके इस बयान के बाद पुलिस ने बेला सेंटर परिसर के चारों ओर कंक्रीट के अवरोधक खड़े कर दिए हैं।

डेनमार्क की पुलिस सप्ताहांत में होने वाले उस विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंतित है, जिसमें 1,200 से अधिक प्रदर्शनकारी हिस्सा लेने वाले हैं।

सम्मेलन स्थल के अंदर विभिन्न देशों के पर्यावरण मंत्री ग्लोबल वार्मिग पर लगाम लगाने के लिए बातचीत कर रहे थे।

अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, जब दुनियाभर के नेता किसी एक समझौते को मूर्त रूप देंगे। इस बीच सम्मेलन की अध्यक्ष कोन्नी हेडेगार्ड और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने वार्ताकारों से अपनी शर्तो के साथ थोड़ा समझौता करने की अपील की है, जबकि इस बात को लेकर चिंताएं बलवती हैं कि बातचीत विफलता की ओर अग्रसर है।

बान ने मंगलवार को कहा था, "अनुचित मांगों और बातचीत में शामिल एक-दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने का समय अब समाप्त हो चुका है। अब सहमति बनाने का समय आ गया है।"

अधिकारियों ने कहा है कि धनी देशों द्वारा कार्बन उत्सर्जन में कटौती और गरीब देशों को वित्तीय मदद, ऐसे दो मुद्दे हैं जो किसी प्रभावी राजनीतिक समझौते के रास्ते में रोड़ा बने हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+