वार्ता के आग्रह पर पाकिस्तान को जवाब का इंतजार : मलिक (लीड-1)
मलिक ने नई दिल्ली में मंगलवार शाम दिवंगत बलूच नेजा मीर गौस बक्श बिजेंजो की पुस्तक के लोकार्पण समारोह में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समय में भारत और पाकिस्तान में कोई वार्ता नहीं हो रही। हमने वार्ता का बार-बार आग्रह किया है और पाकिस्तान इस पर भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है।"
गत जुलाई में मिस्र के शहर शर्म-अल शेख में जारी संयुक्त बयान की चर्चा करते हुए मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूसुफ रजा गिलानी दोनों इस बात पर सहमत थे कि संवाद ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।
लोकार्पण समारोह में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा, "हमें उम्मीद है कि शर्म-अल शेख के साझा बयान पर जल्द ही अमल किया जाएगा।" यह समारोह नीति एवं योजना समूह (पीपीजी) द्वारा आयोजित किया गया था।
गौरतलब है कि बीते वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications