अब इंटरनेट पर शुरू हुआ बर्लुस्कोनी की 'पिटाई' का दौर
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार यह वीडियो गेम इंटरनेट पर उस घटना के महज दो दिन बाद आया है जब मिलान में मैसिमो तार्ताग्लिया नाम के एक व्यक्ति ने बर्लुस्कोनी पर हमला किया था। इस हमले में इटली के प्रधानमंत्री के दो दांत और नाक टूट गई थी।
इस वीडियो गेम में लोगों को निमंत्रित किया जा रहा है कि वे जितनी बार चाहें बर्लुस्कोनी के सिर पा वार कर सकते हैं। इस गेम की अवधि 90 सेकेंड है।
उधर, 73 वर्षीय बर्लुस्कोनी अभी आराम कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रधानमंत्री के पूरी तरह ठीक होने में अभी तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications