इंटरनेट से धन जुटाएगी ब्राजील की ग्रीन पार्टी

कांग्रेस ने सितंबर में निर्वाचन कानून में संशोधन करके राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए इंटरनेट से चंदा एकत्र करने का रास्ता खोल दिया।

राजनीतिक दल अक्टूबर 2010 के चुनाव के प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री के वितरण के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मंगलवार को ग्रीन पार्टी ने कहा कि वह प्रचार के खर्च और अपने कार्यो में पारदर्शिता लाने के प्रयास बढ़ाने के लिए धन जुटाने का काम वेबसाइट से करेगी।

पार्टी के मुताबिक वेब पर न्यूनतम 20 रियाज यानी 11 डॉलर स्वीकार किए जा सकेंगे। इस तरह मिलने वाले पूरे धन का विवरण साइट पर उपलब्ध रहेगा। ब्राजील की राजनीतिक पार्टियां संभवत: ओबामा की राह पर चल रही हैं, जिन्होंने वर्ष 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में आधे से अधिक धन इंटरनेट के माध्यम से जुटाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+