मैं कश्मीर पर काम नहीं कर रहा : हॉलब्रुक

वाशिंगटन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर काम नहीं कर रहे हैं हालांकि क्षेत्र में अपने प्रयासों से वह भारत को अवगत कराते रहते हैं, क्योंकि वह बहुत महत्वपूर्ण है।

वाशिंगटन की प्रमुख संस्था 'विदेश संबंध परिषद' की ओर से आयोजित एक समारोह में एक पाकिस्तानी संवाददाता ने उनसे जानना चाहा था कि क्या ओबामा प्रशासन कश्मीर मुद्दे के हल के लिए उन्हें सलाहकार नियुक्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, इस पर उन्होंने कहा, "मुझे स्पष्ट करने दीजिए। मैं उस समस्या पर काम नहीं कर रहा हूं।"

हॉलब्रुक ने कहा, "जिस समस्या पर मैं काम नहीं कर रहा होता, उसका मैं कभी जिक्र तक नहीं करता। मैं लगातार भारत जाता हूं और शीघ्र ही वहां फिर जाने का इच्छुक हूं क्योंकि क्षेत्र की एक बड़ी ताकत होने के नाते हम अपने प्रयासों से भारत को अवगत रखते हैं।"

हॉलब्रुक ने कहा कि भारतीय पत्रकार भी यह जानने का प्रयास करते हैं कि वह कश्मीर मुद्दे पर काम कर रहे हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा इस मामले पर बहुत स्पष्ट हैं और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने ताजा साक्षात्कार में साफ कर दिया कि मेरा काम अफगानिस्तान और पाकिस्तान में नागरिक मामलों से संबंधित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+