बिहार में बैंक हड़ताल का व्यापक असर

स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़कर बिहार के लगभग सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कार्यालयों में ताला लटका रहा। बैंकों के सामने अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में बैठे देखे गए। बैंकों के बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कई बैंकों के एटीएम खुले होने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

'बिहार प्रोविन्सियल बैंक इम्प्लायज एसोसिएशन' (बीपीबीआईए) के महासचिव पी़ डी़ सिंह ने बुधवार को दावा किया है कि बिहार और झारखण्ड के करीब 1400 बैंकों की शाखाओं में ताले लटके रहे जबकि देश के करीब साढ़े तीन लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बैंकों के विलय और अधिग्रहण तथा बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के नाम पर अधिकारी और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बैंककर्मियों ने आज (बुधवार) हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+