दिल्ली में जौहरी से 1.5 करोड़ रुपये की लूट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने सुबह 9.45 बजे के करीब पूरन चंद बंसल से 1.5 करोड़ रुपये लूट लिए। बंसल अशोक विहार फेस दो स्थित घर से पहाड़गंज स्थित अपने दुकान जाने के लिए निकले थे।
पुलिस के अधिकारी ने कहा, "चार मोटरसाइकिलों सवार युवकों ने बंदूक की नोक पर बसंल से रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। युवकों ने इस घटना का अंजाम बंसल के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर दिया जब वह कार से दुकान जाने के लिए निकले ही थे।"
पुलिस के मुताबिक हमलावर बंसल के घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे कि कब वह दुकान के लिए निकलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications