'पंचसितारा जेल' है इस्लामाबाद : बलूच नेता
दिवंगत बलूच नेता मीर गौस बक्श बिजेंजो के पुत्र मीर हसन ने बुधवार को यहां कहा, "मजहबी दहशतगर्दी का उबाल इस पूरे क्षेत्र के लिए खतरा पैदा कर रहा है।"
उन्होंने कहा, "इस्लामाबाद को देखिए। आज वह एक पंचसितारा जेल है। जिन बंदूकों को काबुल में प्रशिक्षित किया गया था अब वे इस्लमाबाद की ओर मुड़ चुकी हैं। इस्लामाबाद और काबुल में आज कोई फर्क नहीं है।"
जूनियर बिजेंजो ने यह बात अपने मरहूम पिता की पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर कही। लोकार्पण समारोह नीति एवं योजना समूह (पीपीजी) द्वारा आयोजित किया गया था।
इस मौके पर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने काबुल और इस्लामाबाद की तुलना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "दोनों शहरों की तुलना नहीं की जा सकती। वह नौबत नहीं आई है और ऊपर वाला करे कि आए भी नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications