वियतनाम में मेट्रो परियोजना को स्पेन की आथिर्क मदद
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इसके लिए मेड्रिड में स्पेन के उद्योग मंत्री मिग्युएल सेब्सटियन और वियतनाम के उप प्रधानमंत्री फेम जिया खिएम ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
पहले साइगोन कहे जाने वाले हो चि मिन्ह शहर की कुछ निर्माणाधीन मेट्रो परियोजनाओं से जुड़े सर्वेक्षण का काम पूरा होने और अनुमानित बजट तैयार होने के बाद यह मदद मुहैया कराई जाएगी।
वियतनाम की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले हो चि मिन्ह शहर की आबादी 80 लाख है। परियोजना में लगे अधिकारियों को शामिल कर स्पेन और वियतनाम संयुक्त कार्य समूह गठित करेंगे। इस कार्यसमूह की बैठक साल में कम से कम दो बार होगी।
सेब्सटियन और वियतनाम से आए अधिकारियों ने जलशोधन और प्रबंधन से जुड़ी तीन अन्य परियोजनाओं के विकास से संबंधित एक अन्य दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर किए। स्पेन इसके लिए 6.5 करोड़ यूरो की मदद देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications