चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत, 6 नए मामले
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "स्वाइन फ्लू से पीड़ित शख्स कश्मीर सिंह (60)पंजाब के कपूरथला शहर का निवासी था। इस बारे में पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "इसके अलावा स्वाइन फ्लू के छह नए मामले सामने आए हैं। इन लोगों के रक्त के नमूनों की जांच के दौरान एच1एन1 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं।"
चण्डीगढ़ में अब तक स्वाइन फ्लू के 700 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 225 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसमें 60 छात्र और 30 चिकित्सक हैं। इस वायरस के संक्रमण से शहर में अब तक 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications