बांग्लादेशी शहीदों की कब्रों की सुरक्षा करे भारत : बांग्लादेश
सामूहिक कब्रों सहित कई कब्रें भारत-बांग्लादेश सीमा के दोनों ओर बनी हुई हैं। इनमें उन बुद्धिजीवियों की कब्रे भी शामिल हैं जो उन दिनों पाकिस्तानी सुरक्षा बलों या फिर स्थानीय इस्लामी मिलिशिया द्वारा कत्ल कर दिए गए थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने बुधवार को खबर दी कि त्रिपुरा के अखौरा के निकट एक गांव में बड़ी कब्रगाह को ढूंढ़ा गया था कि जिसमें 238 लोग दफनाए गए थे।
अखबार ने दिल्ली में बांग्लादेशी उच्चायोग के अधिकारियों और एक प्रवक्ता के हवाले से खबर दी किबांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि बांग्लादेशी शहीदों की कब्रे ढूंढकर उनकी हिफाजत की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications