कश्मीर में लड़की की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को अलगाववादियों ने एक घर में घुसकर 20 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना यहां से 50 किलोमीटर दूर शोपियां जिले के केलर गांव में हुई। बंदूकधारियों ने शिराजा अख्तर पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "गोली शिराजा के सिर में लगी और उसे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।"

उन्होंने कहा, "पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और हमलावरों की गांव में तलाश शुरू कर दी।"

अब तक किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना को शोपियां मामले में सीबीआई रिपोर्ट के खिलाफ हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन के चंद घंटे बाद अंजाम दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+