तेलंगाना मसले पर प्रजा राज्यम में मतभेद
प्रजा राज्यम के नेता और अभिनेता के. चिरंजीवी ने एक तरफ जहां तेलंगाना के पूथक राज्य के प्रस्ताव का विरोध करने का फैसला कर रहे हैं तो वहीं उनकी पार्टी में तेलंगाना क्षेत्र के नेताओं ने बगावत कर दी है।
चिरंजीवी रायलसीमा क्षेत्र की तिरुपति विधानसभा सीट से निर्वाचित हैं। उन्होंने मंगलवार रात पार्टी विधायकों की एक बैठक की। सूत्रों का कहना है कि चिंरजीवी ने तेलंगाना का विरोध करने का फैसला किया है। इसकी औपचारिक घोषणा अभी की जानी है।
तेलंगाना क्षेत्र में प्रजा राज्य के तीन जिला अध्यक्षों ने बुधवार को त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। इस क्षेत्र से चुने गए पार्टी के दो विधायकों में से एक ए. माहेश्वर रेड्डी ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है।
गौरतलब कि पृथक तेलंगाना के विरोध में प्रजा राज्यम के 18 में से 14 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। परंतु चिरंजीवी ने यह कहते हुए इस्तीफा नहीं दिया कि वे राज्य के तीनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications