मुंबई, कोलकाता में घुसे आतंकी!

Mumbai on terror threat
नई दिल्‍ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता की सड़कों पर सोमवार को अचानक पुलिस की गतिविधियां तेज हो गईं। हवाई अड्डों, रेलवे व बस स्‍टेशनों और सभी महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर सुरक्षा बलों की चहलकदमी बढ़ गई। यह सब तब हुआ जब खुफिया विभाग को जानकारी मिली कि इन दोनों शहरों में आतंकी घुस चुके हैं।

खबर है कि आतंकवादियों के दो गुट एक मुंबई और एक कोलकाता में दाखिल हुए हैं। इन गुटों में आत्‍मघाती हमलावर शामिल हैं, जो तालिबान से ट्रेनिंग लेकर भारत में दाखिल हुए हैं। इस सूचना के बाद दोनों शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

लश्‍कर ने की मदद

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इन आतंकवादियों को दोनों शहरों में घुसने में लश्कर ने मदद की है। मुंबई की बात करें तो सबसे ज्यादा सतर्कता भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर बरती जा रही है। क्‍योंकि खुफिया विभाग की पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि आतंकी इन दोनों को अपना निशाना बना सकते हैं।

वहीं कोलकाता में अमेरिकी दूतावास और बंदरगाहों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। दोनों शहरों के गेस्ट हाउसों और होटलों की तलाशी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में खून की होली खेलने वाले आतंकवादी समुद्र के रास्‍ते से ही दाखिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+