झारखण्ड में बारूदी सुरंग विस्फोट, सुरक्षाकर्मी की मौत
रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के लोहरदगा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट से एक पुलिस हैड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, "नक्सलियों ने लोहरदगा जिले में किस्को थाना अंतर्गत बंजरी और रोसाद गांव के बीच बारूदी सुरंग विस्फोट किया।"
पुलिस प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस से कहा, "सुरक्षाकर्मी एक मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।"
घायल सुरक्षाकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications