नशे की हालत में गोली चलने से बच्चे की मौत
इंदौर 14 दिसंबर (आईएएनएस)। नशे की हालत में एक व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली से इंदौर में एक बच्चे की मौत हो गई। बाद में गुस्साई भीड़ ने उस शख्स की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।
पुलिस के अनुसार रविवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा इलाके में बिरजू अहिरवार ने शराब के नशे में बाबूलाल के घर के समीप पहुंचकर गोली चला दी जो बाबूलाल के एक वर्षीय बेटे अरमान के सिर में जा लगी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और लोगों ने बिरजू की जमकर पिटाई कर दी।
एमआईजी थाने के प्रभारी मोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया ,"पुलिस ने बिरजू को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की हालत में यह घटना हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications