सरस मेले में 1़75 करोड़ रुपए का कारोबार

पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली तथा ग्रामीण विकास विभाग बिहार की ओर से आयोजित सरस मेले में अब तक करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार हो चुका है।

मेले में प्रतिदिन राज्य के कई हिस्सों से लोग घूमने आ रहे हैं और जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मेले में मधुबनी पेंटिंग हो या मिथिला पेंटिंग, कालीन हो या पौधों के स्टॉल या फिर खाने-पीने के स्टॉल, सभी जगह खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है।

मेला परिसर में शाम होते ही संगीत का आनंद लेने भी लोग भारी संख्या में आ रहे हैं। मेले के आयोजकों के अनुसार रविवार को यहां रिकॉर्ड 25 लाख रुपए की खरीददारी हुई।

आयोजन समिति के प्रमुख वरूण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 10 दिन गुजरने के बाद मेले में एक करोड़ 75 लाख रुपये का करोबार हो चुका है। उन्होंने बताया कि कोई भी स्टॉल ऐसा नहीं है जहां खरीददार नहीं आ रहे हैं।

इधर, मिथिला पेंटिंग की विक्रेता सुधा देवी ने बताया कि उनके पास 70 रुपए से लेकर 2,500 रुपए तक की मिथिला पेंटिंग है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पेंटिंग की बिक्री ठीक-ठाक हो रही है। वे बताती हैं कि वे साड़ियां भी बेच रही हैं जिन पर 'कोहबर पेंटिंग' की गई है। उन्होंने बताया कि साड़ियों की बिक्री भी जमकर हो रही है।

इधर, उत्तर प्रदेश के भदोही से आये कालीन विक्रेता सरफराज भी कालीन बिक्री को देखकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास पांच सौ रुपए से लेकर 22,500 रुपए तक के कालीन उपलब्ध हैं। वे कहते हैं कि अन्य दिनों में तो वह 25 से 30 हजार रुपए के कालीन बेच पाते थे परंतु रविवार को उन्होंने 80,000 रुपए के कालीन बेचे।

उल्लेखनीय है कि सरस मेले-2009 में 250 स्टॉल आवंटित किये गये हैं। इन पर देश के लगभग सभी राज्यों के लोगों ने बिक्री के लिए सामान प्रदर्शित कर रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+