हंगामे के बीच आंध्र विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
हैदराबाद, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित विभाजन के मुद्दे पर हंगामे के बीच सोमवार को राज्य विधानसभा अनिश्चिकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विधायक अपने दलीय अनुशासन को छोड़कर क्षेत्रीय आधार पर एकजुट हो गए, जिससे विधानसभाध्यक्ष किरणकुमार रेड्डी को सदन को चलाना कठिन हो गया।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसम्बर को शुरू हुआ था और इसे 23 दिसम्बर को समाप्त होना था।
सदन की कार्रवाई शुरू होते ही आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के विधायक संयुक्त आंध्र के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। दलगत भावनाओं से हटकर इसके विरोध में तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने जय तेलंगाना का नारा लगाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने पहले सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित की। दूसरी बार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर इस्तीफा दे चुके आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के विधायक उनके आसन के सामने आ गए।
हंगामे के बीच राजस्व राज्य मंत्री धर्मना प्रसाद राव ने प्रस्ताव पेश कर कहा कि हंगामे के कारण सदन का संचालन कठिन है और अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का आग्रह किया।
अध्यक्ष ने उनका आग्रह स्वीकार करते हुए सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications