निसान की भारतीय कार बाजार में उपस्थिति मजबूत करने की योजना

वेंकटाचारी जगन्नाथन

चेन्नई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। निसान इंडिया के भारत में कार के अपने मॉडलों की संख्या दो से बढ़ाकर शीघ्र ही नौ करने की उम्मीद है। कंपनी अपने वितरण नेटवर्क के विस्तार से कार बाजार में उपस्थिति मजबूत करने की तैयारी में है।

जापान की निसान मोटर्स की सहायक भारतीय कंपनी निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किमिनोबु तोकुयामा ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "इस महीने के अंत तक हमारे वितरकों की संख्या 11 हो जाएगी। वर्ष 2012 तक हमारे 55 वितरक होंगे जो भारत के 85 प्रतिशत हिस्से को कवर करेंगे।"

निसान भारत में कारों के उत्पादन के लिए मिश्रित तरीके का उपयोग करेगी। जापान से पूरी तरह निर्मित कारों के आयात के साथ ही ओरगादाम संयंत्र में कारों का निर्माण होगा।

तोकुयामा के अनुसार अगले वर्ष कंपनी अपनी स्पोर्ट्स कार सी702 और एक अन्य मॉडल का आयात करेगी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक आधार पर निसान की हिस्सेदारी कार बाजार में 5.5 प्रतिशत है। निसान की वैश्विक रणनीति के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण है।

एक अन्य कार कंपनी के एक अधिकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि निसान भारतीय कार बाजार के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा खतरा है।

निशान की योजना ओरगादाम संयंत्र से प्रतिवर्ष 200,000 कारों का उत्पादन करने की है। वह बजाज के साथ कम कीमत की कार और अशोक लीलैंड के साथ हल्के वाणिज्यिक वाहनों के उत्पादन में उतरने वाली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+