सोनिया ने आंध्र के सांसदों से सहयोग मांगा

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंध्र पदेश से पार्टी के सांसदों से तेलंगाना राज्य के प्रस्तावित गठन पर सहयोग करने को कहा है क्योंकि यह फैसला देशहित में लिया गया है। पार्टी सांसद एम.जगन्नाथ ने यह जानकारी दी।

सोनिया ने बीते सप्ताह आंध्र के पार्टी सांसदों की बैठक में यह बात कही थी। तेंलगाना क्षेत्र के नगरकूरनूल संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिध जगन्नाथ ने सोमवार को कहा, "मैडम (सोनिया) ने हमसे कहा कि हम अलग तेलंगाना के गठन में पार्टी और सरकार का सहयोग करें।"

जगन्नाथ ने कहा, "उन्होंने हमसे कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है और इस मामले पर हमें सहयोग करना पड़ेगा।" कांग्रेस सांसद ने कहा कि सोनिया और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने तेलंगाना के गठन पर अपना समर्थन जताया और इस क्षेत्र से पार्टी के सभी सांसद इसी दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+