मुख्यमंत्री गहलोत ने बांसवाड़ा में की जन सुनवाई
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सवेरे बांसवाड़ा के माही रेस्ट हाउस में जन सुनवाई करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह परिसर में उपस्थितजनों की समस्याएं सुनी तथा चर्चा करते हुए प्रार्थना पत्र लिए और आश्वस्त किया कि उनकी हर वाजिब समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा जन सुनवाई के वक्त मंत्रीगण,जन प्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्केच पर हस्ताक्षर किए: मुख्यमंत्री ने माही रेस्ट हाउस में चित्रकार अनिल अत्रिश द्वारा बनाए गए स्केच पर अपने हस्ताक्षर किए। यह स्केच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर केन्द्रित है जिसमें मुख्यमंत्री को जादूगर के रूप में दर्शाते हुए आदिवासी अंचल के लोगों की व्यथा व आग्रह को बिम्ब दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अत्रिश की कला को सराहते हुए इस स्केच पर अपने हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications