कोनवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोनवार यह अतिरिक्त जिम्मेदारी राज्य में नए राज्यपाल की नियुक्ति होने तक संभालते रहेंगे।
कोनवार को आज यहां राजभवन में एक सादे समारोह में कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भास्कर भट्टाचार्य ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
कोनवार के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य, विधानसभाध्यक्ष हासिम अब्दुल हलीम और विधानसभा में विपक्ष के नेता पार्थ चट्टोपाध्याय सहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications