कोपेनहेगन सम्मेलन नाकाम है : राउल कास्त्रो
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार रविवार को बोलिवेरियन आल्टर्नेटिव फॉर द अमेरिकास या एएलबीए शिखर बैठक में कास्त्रो ने कहा, "यह मालूम है कि इसमें कोई करार नहीं होने वाला और यह सम्मेलन आने वाले दिनों में साधारण राजनीतिक घोषणा के साथ खत्म हो जाएगा।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देशों में टकराव में कमी नहीं आई है। कास्त्रो ने कहा, "अमेरिकी 'साम्राज्य' और लैटिन अमेरिका की क्रांतिकारी और प्रगतिशील ताकतों के बीच टकराव बढ़ रहा है।"
कास्त्रो ने आर्थिक संकट की समाप्ति पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल पांच करोड़ लोग नौकरियों से हाथ धो बैठे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications