आगरा में कारोबारी की हत्या, 2 घायल
आगरा, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगरा के शाहगंज बाजार में रविवार शाम दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करके एक कारोबारी की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कारोबारी शैल कुंद्रा और रमेश लवानी गहनों की एक दुकान में बैठे थे। उसी दौरान दोनों हमलावर वहां पहुंचे। कुदं्रा के पिस्तौल निकालने से पहले ही हमलावरों ने उन गोलियां बरसा दीं।
पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने लवानी को भी तीन गोलियां मारीं। इसके बाद वह हवा में फायरिंग करते हुए भागने लगे और तभी सड़क किनारे बैठा हॉकर अमित भी घायल हो गया।
इस घटना के तत्काल बाद तीनों घायलों को एस.एन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां रविवार देर रात कुंद्रा ने दम तोड़ दिया। लवानी और अमित खतरे से बाहर हैं।
पुलिस अब तक हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। इस घटना को आपसी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications