कोपेनहेगन : भीड़ से गड़बड़ाया व्यवस्था का गणित

कोपेनहेगन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर चल रहे अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के लिए जुटी भीड़ के कारण व्यवस्था तार-तार होती दिख रही है। सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे 45,215 लोगों ने अपने नाम दर्ज कराए हैं, लेकिन सम्मेलन स्थल बेला सेंटर के अंदर सोमवार को 22,387 लोग ही जा पाए।

सचिवालय के 7,400 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सोमवार को 192 देशों की सरकारों के 11,500 प्रतिनिधियों, 3,487 पत्रकारों और 22,274 पर्यवेक्षकों और गैरसरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को संभालने की जद्दोजहद करते देखे गए।

जो लोग सुबह तड़के सम्मेलन परिसर के अंदर नहीं जा पाए, उन्हें लगभग पांच घंटों तक शून्य डिग्री तापमान में परिसर के बाहर इंतजार करना पड़ा।

अब आयोजकों ने घोषणा की है कि वे एक बार में गैर सरकारी संगठनों के 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं प्रदान करेंगे। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया है।

डेनमार्क पुलिस की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि मंगलवार को सरकारों और राष्ट्रों के 120 प्रमुख सम्मेलन में पहुंच रहे हैं।

स्थानीय मीडिया में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की हताशा पिछले शनिवार को गैरसरकारी संगठनों द्वारा दिन में आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भी देखने को मिली। कुल 100,000 प्रदर्शनकारियों में से पुलिस मात्र 970 को ही गिरफ्तार कर पाई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रखने के लिए एक पूरा भंडार गृह किराए पर ले रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+