सांसद राजगोपाल हैदराबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
शहर के बाहरी इलाके शम्साबाद में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर्थकों के राजगोपाल की गिरफ्तारी का विरोध करने के प्रयास के बाद वहां तनाव पैदा हो गया।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), छात्र संस्थाओं और तेलंगाना इलाके के कांग्रेस नेताओं ने राजगोपाल के किसी विरोध प्रदर्शन को रोकने की धमकी दी थी। इसको देखते हुए पुलिस राजगोपाल को अज्ञात स्थान पर ले गई।
उद्योगपति सांसद के लेंको समूह का काफी अधिक व्यापारिक हित हैदराबाद में है और वह राजधानी को पृथक तेलंगाना राज्य को देने के फैसले के विरोध में हैं।
टीआरएस ने राजगोपाल पर शहर में उपद्रव फैलाने के लिए विजयवाड़ा से भाड़े पर असामाजिक तत्वों को हैदराबाद लाने का आरोप लगाया। इसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने रविवार रात शहर के कई होटलों पर छापा मारकर सांसद के कई समर्थकों को गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications