स्कूल बस पेड़ से टकराई ,12 छात्र घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डी सी कांवेंट हाईस्कूल इस्लामनगर की बस सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी तभी वह ईंटखेड़ी पुलिस चौकी के क्षेत्र में पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए।
ईंटखेड़ी चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उनका उपचार जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications