म्यांमार सरकार को परामर्श देंगे जोसेफ स्टिग्लिट्ज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एशिया प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "मंगलवार को जाने-माने अर्थशास्त्री नई राजधानी नयापिटाव में आयोजित विचारगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इसमें म्यांमार के राष्ट्रीय नियोजन एवं आर्थिक विकास मंत्री सोए था और कृषि एवं सिंचाई मंत्री यू हतये उ भी भाग लेंगे।"
म्यांमार टाइम्स अखबार को भेजे ईमेल संदेश में स्टिग्लिट्ज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सैनिक सरकार आर्थिक नीतियों खास तौर पर ग्रामीण ऋण पर उनकी राय मानेगी।
उन्होंने कहा कि जिस विकास का लाभ समाज के हर तबके तक न पहुंचे वह स्थाई नहीं होता। यह जरूरी है कि सरकार हरेक वर्ग खास तौर पर ग्रामीण इलाकों को शामिल करने के लिए नीतिगत उपाय करे।
म्यांमार में वर्ष 1962 से ही सैनिक तानाशाही है और संयुक्त राष्ट्र उसे सबसे पिछड़ा विकासशील देश मानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications