दिल्ली में पारा लुढ़का
नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों ने सोमवार अपेक्षाकृत ठंडी सुबह के बीच आंखें खोलीं। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पारा लुढ़कने के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी का कहना है, "सुबह के समय हल्का कोहरा छाने के साथ दिन के समय आंशिक बादल देखे जा सकेंगे।"
मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था जो इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन था।
इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन 28 नवंबर था। इस दिन न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications